शुरू न्यूज़
गोरखपुर के जंगल डुमरी नंबर एक के जमुना टोला की 300 मीटर लंबी कच्ची सड़क 50 साल बाद भी पक्की नहीं हो सकी है। बरसात के समय यह सड़क पूरी तरह जलमग्न होकर घुटनों तक गहरे कीचड़ और दलदल में तब्दील हो जाती है। इस कारण खेतों के बीच से गुजरने वाले इस मार्ग पर बाइक और स्कूटी चलाना तो दूर, लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। रोजाना इस रास्ते से मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले सैकड़ों लोग अब घरों में कैद होने को मजबूर हैं।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क मुख्य मार्ग को टोले से जोड़ती है और किसान भी खेतों तक जाने के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। बरसात में फिसलन और कीचड़ के कारण लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं, जिससे बुजुर्गों और महिलाओं का निकलना दूभर हो गया है। इस संबंध में जब ग्राम प्रधान सिकंदर निषाद से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनकी कार्ययोजना में इतनी लंबी सड़क नहीं है। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें 50 साल से सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं लेकिन सड़क नहीं बनी।
इस गंभीर समस्या से परेशान होकर ग्रामीणों ने बीडीओ और एसडीएम से मांग की है कि जमुना टोला की इस 300 मीटर लंबी कच्ची सड़क को मनरेगा या जिला योजना से तत्काल पक्का कराया जाए, ताकि बरसात में लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड