शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर जिले की कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आपराधिक षड्यंत्र और अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त अनिल कुमार और उसकी पत्नी सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी गोरखपुर जनपद के बेलघाट थाना क्षेत्र स्थित जैती गांव के निवासी हैं। पुलिस ने 23 जुलाई 2026 को इन्हें रजिस्ट्री कार्यालय तिराही मोड़ के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
यह कार्रवाई मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में की गई। पीड़िता ने 17 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद में शिकायत दर्ज कराई थी कि मुख्य अभियुक्त राहुल (पुत्र लालजी) ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म और मारपीट की। मामले में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 284/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। साक्ष्य संकलन के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 61 और 87 बीएनएस की बढ़ोतरी की, जिससे खुलासा हुआ कि अनिल कुमार और सोनी ने पीड़िता को झांसा देकर भगाने और दुष्कर्म की घटना कराने में सहयोग किया था।
मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्य अभियुक्त राहुल को 22 अप्रैल 2026 को ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस गिरफ्तारी की कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में अपराध निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, कांस्टेबल विशाल कुमार सिंह और महिला कांस्टेबल दिव्यांशी श्रीवास्तव शामिल रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड