शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर जिले की थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0स0 581/2026 धारा 115(2), 352, 351(3) बी0एन0एस0 व बढ़ाई गई धारा 109(1), 117, 3(5) बी0एन0एस0 के तहत वांछित अभियुक्त ईश्वर उर्फ कूनरू और चन्दन (दोनों पुत्र गंगा), निवासी मोहल्ला पठान टोला पश्चिमी, थाना कोतवाली खलीलाबाद को गिरफ्तार किया।
मामले में 29 जून 2026 को वादी रामकिशुन (पुत्र राम आसरे), निवासी पठान टोला द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था कि 25 जून 2026 की रात 10 बजे मामूली वाद-विवाद को लेकर अभियुक्तों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर केस दर्ज कर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव, आरक्षी सुनील पाल और आरक्षी अरविन्द तिवारी शामिल रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड