शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में ‘नीति तारा’ (Toolkit for Analysis, Review and Action) टूल-किट के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नीति आयोग, भारत सरकार की तरफ से विकास कुमार ने जनपद एवं विकास खंड स्तरीय अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान अधिकारियों को बताया गया कि ‘नीति तारा’ एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से सभी संबंधित विभाग अपनी-अपनी विकास योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट सीधे ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे और आवंटित आईडी एवं पासवर्ड के जरिए अन्य विभागों की प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन भी कर सकेंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के लागू होने से सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग आसान हो जाएगी।
उक्त प्रशिक्षण में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण कुमार शुक्ला, परियोजना निदेशक विजयंत सिंह, उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा और खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड