शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ितों को साइबर सेल टीम ने राहत दिलाते हुए कुल ₹1,36,344 की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘क्रैक साइबर क्राइम’ अभियान के तहत यह प्रभावी कार्रवाई की गई है। इसमें कुरमौल निवासी रितेश कुमार यादव के साथ हुई ₹1,40,000 की धोखाधड़ी में से ₹1,31,344 वापस कराए गए, जबकि सुरैना निवासी भीम कुमार यादव के खाते में MRM पोर्टल की सहायता से ₹5,000 की रकम सफलतापूर्वक लौटा दी गई है।
घटना के विवरण के मुताबिक, रितेश कुमार यादव ने 16 मार्च 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने ऑनलाइन सर्च करके सरिया बुक किया था। जालसाज ने खुद को गोरखपुर का सरिया डीलर बताकर रकम अपने खाते में जमा करवा ली। भुगतान होने के बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया और दिए गए पते पर जाने पर पता चला कि वहां कोई दुकान ही नहीं थी। शिकायत प्राप्त होते ही साइबर हेल्प डेस्क की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जालसाज के खाते में ₹1,31,344 की धनराशि होल्ड कराई और फिर उसे पीड़ित के खाते में वापस स्थानांतरित करा दिया।
उत्तर प्रदेश पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क की इस कार्रवाई पर पीड़ितों ने आभार जताया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक श्री दिलीप कुमार सिंह, साइबर सेल प्रभारी श्री रामेश्वर यादव, कांस्टेबल इन्द्रजीत प्रजापति और आरक्षी मोहित कुमार पाण्डेय की टीम शामिल रही। पुलिस प्रशासन ने जनमानस से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल या ब्लैकमेलिंग के झांसे में न आएं और साइबर ठगी होने पर तुरंत Cybercrime.gov.in पोर्टल या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड