शुरू न्यूज़
कंपोजिट विद्यालय पखरौली में पढ़ने वाली पहली कक्षा की मृतक छात्रा अश्विनी प्रजापति के माता-पिता को शिक्षकों द्वारा एकत्रित एक लाख रुपये की सहयोग राशि का चेक सौंपा गया है। विगत 14 जुलाई को विद्यालय के गेट के सामने ऑटो रिक्शा से हुई दुर्घटना में छात्रा की दुखद मृत्यु हो गई थी।
उक्त दुर्घटना के बाद ब्लॉक संसाधन केंद्र भदैया पर बीईओ शिव शंकर मिश्र और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय के नेतृत्व में शोक सभा आयोजित कर शिक्षकों से सहायता राशि देने का अनुरोध किया गया था। इसी क्रम में जुटाई गई एक लाख रुपये की राशि का चेक बीईओ शिव शंकर मिश्र, जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय और जूनियर शिक्षक संघ के जिलामंत्री कलहू पाल द्वारा बच्ची के माता-पिता को प्रदान किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक मंत्री बिपिन यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र राय, कार्यालय सहायक श्याम किशोर दूबे, जबीउल्ला, विष्णु शंकर, सतीश और संजय कुशवाहा उपस्थित रहे। खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मिश्र ने इस नेक कार्य के लिए ब्लॉक के सभी शिक्षकों, संकुल प्रभारियों और संगठन के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड