शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बरसात के मौसम में सम्भावित बाढ़ और बंधों के कटान से बचाव एवं सुरक्षा के दृष्टिगत तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान ड्रेनेज खण्ड के अधिशाषी अभियंता ने अवगत कराया कि नदी के बढ़ते हुए जल स्तर को देखते हुए विभाग द्वारा सतत निगरानी की जा रही है।
अपर जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त तटबंधों पर नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत चौपाल स्थापित करने, राहत शिविरों हेतु चिन्हित स्थलों का प्रचार-प्रसार कराने और बच्चों, वृद्धों, मरीजों तथा गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन करने का निर्देश दिया। इसके अलावा प्रतिदिन प्रात 10:00 बजे तक बाढ़ डेली रिपोर्ट उपलब्ध कराने, चिन्हित नौकाओं का सत्यापन करने, विद्युत खम्भों एवं तारों को सुदृढ़ करने और आपातकालीन रास्तों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों को सर्पदंश से बचाव हेतु जागरूक करने के लिए चौपाल लगाने और सभी संबंधित अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने की ताकीद की गई।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मेहदावल सुधीर कुमार, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, उप जिलाधिकारी धनघटा वीरेंद्र कुमार गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय, तहसीलदार रामजी, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, अधिशाषी अभियंता ड्रेनेज खंड अजय कुमार, नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी अवधेश भारती, डॉक्टर मुबारक अली, आपदा सहायक कृष्णा गुप्ता तथा अखिलेश सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड