शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, आपराधिक षड्यंत्र और अपहरण के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में अनिल कुमार और उसकी पत्नी सोनी (निवासी जैती, थाना बेलघाट, जनपद गोरखपुर) शामिल हैं। पुलिस ने इन दोनों को 23 जुलाई 2026 को रजिस्ट्री कार्यालय तिराहे मोड़ के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
यह कार्रवाई मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में की गई। पीड़िता ने 17 अप्रैल 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि मुख्य आरोपी राहुल पुत्र लालजी ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और मारपीट की। गिरफ्तार अभियुक्त अनिल कुमार और सोनी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर भगाने और घटना को अंजाम देने में भूमिका निभाई थी।
पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर मु0अ0स0 284/2026 में बीएनएस (BNS) की धारा 61 और 87 की बढ़ोतरी की है। मामले का मुख्य आरोपी राहुल पहले ही गिरफ्तार होकर जेल भेजा जा चुका है। इस त्वरित कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में अपराध निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, कांस्टेबल विशाल कुमार सिंह और महिला कांस्टेबल दिव्यांशी श्रीवास्तव शामिल रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड