शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में नमस्ते (NAMASTE – National Action for Mechanized Sanitation Ecosystem) योजना के अंतर्गत प्रमाणित स्वच्छता कर्मियों के पात्र बच्चों को प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना से आच्छादित किया गया है। पिछड़ा वर्ग कल्याण निदेशालय, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र ने 23 जुलाई 2026 को इस संबंध में सर्वसाधारण के लिए सूचना जारी की। उन्होंने जनपद के सभी पात्र प्रमाणित स्वच्छता कर्मियों और उनके अभिभावकों को सूचित किया है कि वे अपने बच्चों को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए समय से आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।
योजना का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों तक पहुँचाने के लिए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी, सभी खण्ड विकास अधिकारियों, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों, ग्राम पंचायत अधिकारियों तथा ग्राम विकास अधिकारियों सहित संबंधित विभागों से सहयोग माँगा है। उन्होंने निर्देश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में नमस्ते योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और पात्र लाभार्थियों की पहचान कर आवेदन प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी कराई जाए, ताकि कोई भी पात्र छात्र या छात्रा छात्रवृत्ति से वंचित न रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड