शुरू न्यूज़
गोरखपुर के मिर्जापुर, पचपेड़वा में आशीर्वाद विद्या मंदिर स्कूल के सामने और बगल वाली गली की सड़क न बनने से स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। सड़क का निर्माण न होने के कारण पूरी गली में भारी पानी भर जाता है, जिससे लोगों का आना-जाना बेहद मुश्किल हो गया है। इसके साथ ही गली की नाली भी अत्यंत गंदी और बदहाल स्थिति में पड़ी हुई है।
सड़क की हालत बेहद खराब होने की वजह से बच्चों के लिए भी हर समय खतरा बना रहता है और उनके गिरकर चोटिल होने की आशंका बनी रहती है। इस अव्यवस्था से लोगों को रोजमर्रा के कामों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित लोगों ने मांग की है कि कृपया इस गली की सड़क का निर्माण जल्द से जल्द करवाया जाए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड