शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायतों को आवंटित धनराशि से कराए गए विकास कार्यों की गुणवत्ता, मानकों और व्यय धनराशि के स्थलीय सत्यापन की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने कार्यों की भौतिक स्थिति जांचने के लिए टीमों का गठन किया है और अधिकारियों को निर्देशित किया है कि चयनित ग्राम पंचायतों में स्थलीय सत्यापन पूरा कर एक सप्ताह के भीतर आख्या उपलब्ध कराई जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण कुमार, धनघटा तहसीलदार रामजी, खलीलाबाद के नायब तहसीलदार हरेराम यादव, धनघटा के नायब तहसीलदार राजेश कुमार और मेहदावल की नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी सहित खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड