शुरू न्यूज़
गोरखपुर में बने पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर पर वाहनों का संचालन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह 11 बजे फीता काटकर इसका लोकार्पण किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री फ्लाईओवर पर कुछ दूरी तक पैदल चले और शिलापट्ट के पास खड़े होकर तस्वीर भी खिंचवाई।
टीपीनगर-पैडलेगंज मार्ग पर बना यह 2.6 किमी लंबा सिक्सलेन फ्लाईओवर अंतर्जनपदीय कनेक्टिविटी के लिहाज से गोरखपुर की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। फ्लाईओवर के दोनों हिस्सों को मिलाकर कुल 429 करोड़ 49 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
इस फ्लाईओवर के शुरू होने से लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, बिहार और नेपाल की ओर आने-जाने वाले वाहनों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड