शुरू न्यूज़
बस्ती के रुधौली स्थित बजाज चीनी मिल में श्री कृष्णा मिशन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सौजन्य से एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। चीनी मिल के डॉक्टर एन. के. सिंह राठौर के नेतृत्व में संपन्न हुए इस शिविर का शुभारंभ इकाई प्रमुख डॉ. जे. पी. त्रिपाठी एवं जोनल एच.आर. (पूर्वी जोन) नरेन्द्र कुमार शुक्ला द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान इकाई प्रमुख डॉ. जे. पी. त्रिपाठी ने कहा कि मिल अपने कर्मियों और क्षेत्र के किसानों की भलाई व उत्तम स्वास्थ्य के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है। वहीं जोनल एच.आर. नरेन्द्र कुमार शुक्ला ने कहा कि बजाज ग्रुप अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य और देखभाल को हमेशा प्राथमिकता देता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु पांडे ने बताया कि चीनी मिल परिसर के साथ-साथ आसपास के गांवों में भी किसानों के लिए समय-समय पर ऐसे नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप आयोजित किए जाते हैं।
प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चले इस शिविर में मरीजों को नि:शुल्क परामर्श, दवाएं, सामान्य स्वास्थ्य जांच, ब्लड शुगर, बी.पी. और पैथोलॉजी जांच की सुविधाएं दी गईं। इस अवसर पर श्री कृष्णा मिशन अस्पताल की ओर से डॉ. डी.सी. श्रीवास्तव, अनिल चौधरी, निखिल त्यागी, अनुराग, रवि, सिराज अहमद, गीता पाठक, अविका भास्कर और रमजान अली ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में महाप्रबंधक (गन्ना) लवकुश सिंह चौहान, गेट इंचार्ज राजेश सिंह और सहायक महाप्रबंधक (गन्ना) अनिल शुक्ला समेत बड़ी संख्या में मिल के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड