शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को पुलिस ने ₹70,000 की धनराशि वापस दिलाकर बड़ी राहत दी है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में साइबर सेल थाना दुधारा की टीम ने यह सफलता हासिल की। करमा खान गांव निवासी शमशाद अहमद का मोबाइल फोन 25 अप्रैल 2025 को उसरा शहीद मार्केट में गिर गया था, जिसके बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन का गलत इस्तेमाल करते हुए उनके बैंक खाते से ₹2,00,102 की धोखाधड़ी कर ली थी।
पीड़ित द्वारा 28 अप्रैल 2025 को मामले की शिकायत दर्ज कराने के बाद साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी ऋषिकेश यादव ने तुरंत कदम उठाया। संबंधित बैंकों और वित्तीय संस्थाओं के साथ लगातार समन्वय स्थापित कर पहले चरण में ₹70,000 की राशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई है। पुलिस के अनुसार बाकी बची रकम को भी जल्द से जल्द वापस कराने के लिए बैंकों से संपर्क साधा जा रहा है। पैसा वापस मिलने पर पीड़ित शमशाद अहमद ने उत्तर प्रदेश पुलिस और दुधारा साइबर सेल की टीम का आभार जताया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड