शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर में जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार के अनुसार, आबकारी निरीक्षक विजय आनन्द (क्षेत्र-1, खलीलाबाद) और आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-2 (बस्ती प्रभार) की संयुक्त टीम ने थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राउतपार तथा आसपास के इलाकों में सघन छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बनाने के लिए तैयार किया गया लगभग 235 किलोग्राम महुआ लहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया और 4 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की गई।
मामले में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार चलाया जाएगा और ऐसे गैरकानूनी कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड