शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा विकसित ‘नीति तारा’ (Toolkit for Analysis, Review and Action) टूल-किट के प्रभावी क्रियान्वयन के सिलसिले में आयोजित हुआ। इसमें नीति आयोग की तरफ से विकास कुमार ने उपस्थित जनपद एवं विकास खंड स्तरीय अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि नीति तारा एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से सभी संबंधित विभाग अपनी-अपनी विकास योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट सीधे ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे। इसके अलावा, विभागों को आवंटित आईडी और पासवर्ड के जरिए वे अन्य विभागों की प्रगति रिपोर्ट का भी अवलोकन कर सकेंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के लागू होने से सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग काफी आसान हो जाएगी।
उक्त प्रशिक्षण में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया, उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण कुमार शुक्ला, परियोजना निदेशक विजयंत सिंह, उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा और खंड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड