₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

संभावित बाढ़ से बचाव के लिए अपर जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश

अशोक धवल

संत कबीर नगर के कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में बरसात के मौसम में संभावित बाढ़ एवं बंधों के कटान से बचाव और सुरक्षा के दृष्टिगत बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान बाढ़ अधिकारी सह अधिशाषी अभियंता ड्रेनेज खंड ने बताया कि नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए विभाग द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। इस पर अपर जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त तटबंधों पर नियमित निगरानी रखने और बाढ़ के पूर्व ही सभी आवश्यक कार्यवाहियों को पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत चौपाल, राहत शिविर और राहत कैम्पों के लिए चिन्हित स्थलों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बच्चों, वृद्धों, मरीजों तथा गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन करने, क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, चिन्हित नौकाओं का सत्यापन करने, बिजली आपूर्ति के लिए खम्भों एवं तारों को सुदृढ़ करने और आपातकालीन रास्तों का चिन्हांकन कर विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा, प्रतिदिन प्रात 10.00 बजे तक बाढ़ डेली रिपोर्ट उपलब्ध कराने, ग्रामीणों को सर्पदंश से बचाव के प्रति चौपाल लगाकर जागरूक करने और बाढ़ संभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थानीय लोगों की समस्याओं का पहले से ही निस्तारण कराने के आदेश दिए गए।

राहत कैम्पों की स्थापना एवं संचालन के विषय में अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ एक आकस्मिक आपदा है, इसलिए सभी बिंदुओं पर पैनी नजर रखी जाए और सभी अधिकारी व कर्मचारी पूरी सतर्कता, तैयारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं। इस बैठक में उप जिलाधिकारी मेहदावल सुधीर कुमार, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, उप जिलाधिकारी धनघटा वीरेंद्र कुमार गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय, तहसीलदार रामजी, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, अधिशाषी अभियंता ड्रेनेज खंड अजय कुमार, नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी अवधेश भारती, डॉक्टर मुबारक अली, आपदा सहायक कृष्णा गुप्ता और अखिलेश सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी