शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य चयनित ग्राम पंचायतों को आवंटित धनराशि से कराए गए विकास कार्यों की गुणवत्ता और मानक सुनिश्चित करना था, जिसके तहत कार्यों की भौतिक स्थिति और व्यय धनराशि का स्थलीय सत्यापन किया जाना है। मामले में जिलाधिकारी ने एक विशेष टीम का गठन करते हुए निर्देश जारी किए हैं कि एक सप्ताह के भीतर सभी चयनित गांवों में स्थलीय सत्यापन पूरा कर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
इस बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण कुमार, धनघटा के तहसीलदार रामजी, खलीलाबाद के नायब तहसीलदार हरेराम यादव, धनघटा के नायब तहसीलदार राजेश कुमार और मेहदावल की नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी उपस्थित रहीं। इसके अलावा खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी और अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी भी बैठक में शामिल रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड