शुरू न्यूज़
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के आदेश के क्रम में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री प्रियम राजशेखर पाण्डेय ने 23 जुलाई 2026 को महिला थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, हवालात, भोजनालय, बैरक, शस्त्रागार और अन्य शाखाओं का सूक्ष्मता से अवलोकन कर संबंधित अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान शस्त्रागार में मौजूद समस्त असलहों और कारतूसों का अभिलेखों से मिलान कराया गया तथा उनकी सुरक्षित देखरेख और रख-रखाव की समीक्षा की गई। इसके साथ ही विभिन्न रजिस्टरों की प्रविष्टियों को अद्यतन और त्रुटिरहित रखने के निर्देश दिए गए। थाना परिसर को सुव्यवस्थित और स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से लंबे समय से खड़े वाहनों के विधिक प्रक्रिया के अनुरूप शीघ्र निस्तारण की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
क्षेत्राधिकारी ने थाना परिसर एवं कार्यालय की साफ-सफाई, अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव और अनुशासित कार्य वातावरण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समस्त पुलिस टीम की सराहना की। उन्होंने स्पष्ट निर्देशित किया कि जनसुनवाई पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए प्रत्येक फरियादी के साथ संवेदनशील व सम्मानजनक व्यवहार करते हुए शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अपराध नियंत्रण, प्रभावी गश्त, संदिग्धों की निगरानी, महिला सुरक्षा, विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और सामुदायिक पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड