शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी संदीप कुमार मीना ने गुरुवार को समस्त क्षेत्राधिकारियों, प्रभारी विवेचकों, उपनिरीक्षकों और हेड मोहर्रिरों की उपस्थिति में अर्दली रूम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने जनपद में गैंगस्टर अधिनियम और महिला संबंधी गंभीर अपराधों से जुड़े लंबित तथा आंशिक विवेचनाधीन मामलों की गहन समीक्षा की।
एसपी ने विवेचकों को निष्पक्ष, प्रभावी और समयबद्ध तरीके से मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विवेचना के दौरान साक्ष्यों का वैज्ञानिक ढंग से संकलन किया जाए और गवाहों के बयान समय पर दर्ज किए जाएं। साथ ही, सभी आवश्यक विधिक औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रकरणों को निपटाया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने विवेचना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता न बरतने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मामलों में गुणवत्तापूर्ण विवेचना ही पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने का मुख्य माध्यम है, इसलिए सभी लंबित विवेचनाओं का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड