शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ आबकारी विभाग और पुलिस बल ने तारून थाना क्षेत्र के डगरा भारी/बरेहटा गांव में बड़ी छापेमारी की है। जिलाधिकारी के मार्गदर्शन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और उप आबकारी आयुक्त के पर्यवेक्षण तथा जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत अवैध शराब के काले कारोबार पर बड़ा प्रहार किया गया है।
कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम ने मौके से लगभग 50 किलोग्राम (आधा कुंतल) अवैध लहन बरामद कर उसे तुरंत नष्ट कर दिया। इसके साथ ही 15 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई और शराब बनाने वाली 02 चालू भट्ठियों को मौके पर ही तोड़कर जमींदोज कर दिया गया व उपकरण कब्जे में ले लिए गए। इस साहसिक कार्रवाई का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक (बीकापुर) आनंद कुमार शुक्ला ने किया, जबकि टीम में हेड कांस्टेबल प्रताप वर्मा व संजीत सिंह तथा सिपाही सीता, अंकुर गौतम और संदीप सिंह राठौर शामिल रहे।
अवैध और जहरीली शराब से होने वाली त्रासदियों पर अंकुश लगाने के लिए शासन स्तर से अपनाई जा रही ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत यह सख्त कदम उठाया गया है। विभाग की ओर से साफ चेतावनी दी गई है कि जिले में अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध यह प्रभावी अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड