शुरू न्यूज़
बस्ती जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कुदरहा (बनहरा) में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासनिक चाबुक चलाया है। एक वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए विभाग ने प्रभारी डॉ. अश्वनी यादव को हटाकर परशुरामपुर CHC स्थानांतरित कर दिया है। उनकी जगह अब डॉ. फैज वारिस को कुदरहा CHC की नई कमान सौंपी गई है।
यह प्रशासनिक कार्रवाई अस्पताल में लंबे समय से चल रहे अवैध मेडिकल स्टोरों की दलाली और मरीजों को बाहर से महंगी दवाएं लिखने के खेल के बाद हुई है। वायरल वीडियो के सामने आने से सरकारी स्तर पर मुफ्त इलाज और दवाओं की उपलब्धता के दावों की पूरी तरह पोल खुल गई थी। अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि प्रभारी का यह तबादला केवल एक रस्म अदायगी और जनता के आक्रोश को शांत करने का अस्थायी जरिया है या फिर इससे व्यवस्था में वास्तविक सुधार आएगा।
विभागीय अधिकारियों और नए प्रभारी डॉ. फैज वारिस की असली परीक्षा अब इस बात को लेकर होगी कि क्या वे गरीब मरीजों को लूटने वाले ‘दवा माफिया’ के इस तंत्र को तोड़ पाते हैं या नहीं। स्थानीय जनता अब केवल चेहरे बदलने के बजाय ठोस परिणाम और उन अवैध मेडिकल स्टोरों पर सख्त कार्रवाई चाहती है जो अस्पताल की दहलीज के भीतर सक्रिय हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड