शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के हापुड़ की दोयमी पुलिस चौकी से पुलिसिंग का एक नया ‘अद्भुत’ नमूना सामने आया है। यहाँ एक शख्स बड़े आराम से पुलिस चौकी के भीतर घुस गया और चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर ‘राजसी ठाठ’ से बैठ गया। उसने सरकारी फाइलों को ऐसे खंगालना शुरू किया जैसे कोई बड़ा अफसर खुद ऑडिट करने आया हो। इस दौरान उसने कुछ सरकारी कागजात फाड़ दिए, कुछ को अपनी जेब में डाला और बिल्कुल ‘अफसर स्टाइल’ में वहाँ से बाहर निकल गया।
इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल यह उठाया जा रहा है कि जब यह ‘नकली साहब’ चौकी में तांडव कर रहे थे, तब ‘असली साहिबान’ कहाँ गायब थे? क्या खाकी का इकबाल अब इतना कमजोर हो गया है कि कोई भी आकर इस तरह कुर्सी पर कब्जा कर सकता है और पुलिस को भनक तक नहीं लगती? वायरल तस्वीरें गवाह हैं कि पूरी व्यवस्था बीमार है और जिस कुर्सी से लोग न्याय की उम्मीद करते हैं, आज उसी की मर्यादा सरेआम नीलाम हो रही है। अब हापुड़ पुलिस को इस बात का जवाब देना होगा कि यह कैसी सुरक्षा व्यवस्था है जहाँ ‘नकली साहब’ का राज चल रहा है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड