शुरू न्यूज़
बस्ती के शहर कोतवाली क्षेत्र में जनता होटल के पास सोमवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ मुफ्त में सिगरेट न मिलने से नाराज एक सनकी युवक ने दुकानदार शशिकांत गुप्ता पर कट्टा तान दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। खाकी के खौफ से बेपरवाह इस आरोपी के दुस्साहस का दुकानदार ने बिना अपनी जान की परवाह किए अदम्य साहस के साथ सामना किया। शशिकांत गुप्ता ने हाथापाई के दौरान आरोपी के हाथ से कट्टा छीन लिया, जिससे यह विवाद खूनी खेल में बदलने से बच गया।
इस बीच, वारदात वाली जगह पर लोगों की भीड़ जुटने लगी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर कट्टे को अपने कब्जे में ले लिया है और पीड़ित दुकानदार की तहरीर के आधार पर आरोपी की तलाश में दबिश तेज कर दी है।
शहर के बीचों-बीच सरेआम हथियार लहराने की यह घटना पुलिस की गश्त और सुरक्षा के दावों की पोल खोलती है। बदमाशों के बुलंद हौसलों और पुलिस की सुस्त कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। महज ‘तहरीर के आधार पर तलाश जारी है’ जैसे रटे-रटाए बयानों से जनता का भरोसा बहाल नहीं हो सकता। बस्ती पुलिस के लिए यह एक खुली चुनौती है कि वह इस सनकी आरोपी को तुरंत सलाखों के पीछे भेजे ताकि व्यापारी और आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड