शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश में बहराइच के बौंडी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ घाघरा नदी में नहाने गए 12 वर्षीय सुनील सिंह की मगरमच्छ के हमले में दर्दनाक मौत हो गई। नदी में नहाने के दौरान मगरमच्छ ने बच्चे पर हमला कर दिया और देखते ही देखते उसे गहरे पानी में खींच ले गया।
काफी मशक्कत के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम ने घटनास्थल से 300 मीटर दूर से बच्चे का शव बरामद किया। इस हादसे के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह कठिन समय सहने की शक्ति मिलने की प्रार्थना की गई है।
घटना के बाद नदी किनारे रहने वाले सभी लोगों से सावधानी बरतने की विनम्र अपील की गई है। लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे नदी में न नहाएं, बच्चों को गहरे पानी के पास अकेला न जाने दें और प्रशासन की चेतावनियों का कड़ाई से पालन करें।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड