शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के जनपद आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। अपने इस दौरे के दौरान प्रभारी मंत्री ने भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के आवास पर शिष्टाचार भेंट की, जहाँ जिले के राजनीतिक, रचनात्मक, संगठनात्मक एवं प्रशासनिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
सर्किट हाउस में आयोजित बैठक के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिले के प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बस्ती विकास प्राधिकरण (बीडीए), नगर पंचायत, नगर पालिका, तहसील (राजस्व), पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सरकार की पारदर्शी मंशा के विपरीत काम कर रहे हैं। इन विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों की मनमानी, टालमटोल और लापरवाही के कारण आम जनता को अनावश्यक रूप से परेशान होना पड़ रहा है, जिससे सरकार की स्वच्छ छवि भी धूमिल हो रही है।
बैठक में यह मुद्दा भी उठा कि प्रशासनिक सुस्ती, निजी स्वार्थ और भ्रष्टाचार के चलते जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम पायदान तक समय पर नहीं पहुँच पा रही हैं। कार्यकर्ताओं की इन गंभीर शिकायतों को सुनते हुए प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आश्वस्त किया कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्ट आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड