शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति, जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति तथा विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लक्ष्य के अनुरूप प्रगति न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को भी जल्द से जल्द निस्तारित करने का आदेश विभागों को दिया गया।
बैठक में उपायुक्त उद्योग द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) वित्त पोषण योजना और एक जनपद एक व्यंजन वित्तपोषण सहायता योजना की प्रगति के बारे में जानकारी दी गई। वहीं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अग्रणी जिला प्रबंधक (एसबीआई) और उपायुक्त उद्योग को बैंकों के साथ समन्वय स्थापित करने तथा बैंक स्तर पर स्वीकृति व वितरण के लिए लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण कराने के निर्देश दिए, जिससे सीएम डैशबोर्ड की प्रगति में सुधार आ सके।
इसके अलावा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत प्राप्त एमओयू एवं जीबीसी 5.0 के लिए तैयार प्रस्तावों पर गहन समीक्षा की गई। उद्यमी मित्र विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि जीबीसी 5.0 का आयोजन नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है, जिसके लिए जनपद को ₹2000 करोड़ का लक्ष्य मिला है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को अधिक से अधिक एमओयू हस्ताक्षरित कराने के निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा, लीड बैंक मैनेजर पवन कुमार सिन्हा, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल सहित औद्योगिक व व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी और उद्यमी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड