रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

मुख्यमंत्री ने किया चार योजनाओं का शुभारंभ, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मान

अशोक धवल

मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा आगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं को एक साथ 04 योजनाओं/सुविधाओं से लाभान्वित किये जाने से सम्बंधित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मा0 जनप्रतिनिधि, डीएम, अधिकारीगणों, आगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं द्वारा देखा और सुना गया।*

👉 *मा0 प्रशासक जिला पंचायत, डीएम, सीडीओ व भारी संख्या में आगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं की उपस्थिति में जनपद में आगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन।*

संत कबीर नगर । मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के आई0सी0डी0एस0 विभाग में कार्यरत आगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को एक साथ 04 लाभों/योजनाओं से आच्छादित किये जाने की घोषणा की गयी। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा आगनवाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय रूपये 08 हजार से बढ़ाकर रूपये 12 हजार एवं सहायिका का मानदेय रूपये 04 हजार से बढ़ाकर रूपये 06 हजार प्रतिमाह किये जाने की घोषणा की गयी। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा आगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका को साड़ी हेतु डी0बी0टी0 के माध्यम से धनराशि का किया गया वितरण, प्रत्येक आगनबाड़ी कार्यकत्री को स्मार्ट फोन दिये जाने की घोषणा की गई। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा आगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं को कैशलेस चिकित्सा योजना से आच्छादित किये जाने की घोषणा की गयी तथा हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परिक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छात्र/छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मा0 मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर प्रदेश के समस्त आगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं व छात्र/छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा अयोध्या में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से चयनित नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। साथ ही पोषण, शिक्षा एवं महिला कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं अधीक्षिकाओं तथा मेधावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मा0 मुख्यमंत्री जी ने अपने संबोधन में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, प्रारंभिक बाल शिक्षा तथा महिला एवं बाल कल्याण की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इसी क्रम में जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मा0 प्रशासक जिला पंचायत बलिराम यादव, जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित भारी संख्या में उपस्थित आगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं द्वारा
मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सुना गया।
मा0 प्रशासक जिला पंचायत व डीएम द्वारा आगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने इस अवसर पर उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधि, अधिकारीगणों, आगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं एवं मीडिया का आभार एवं सरकार द्वारा आगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि एवं कैशलेस चिकित्सा योजना सहित एक साथ 04 योजनाओं/सुविधाओं से आच्छादित किये जाने के निर्णय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उपस्थित समस्त आगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं को शुभकामनाएं दिया तथा कहा कि आज प्रदेश सरकार की उक्त योजनाओं के शुभारम्भ से जनपद की समस्त आगनबाड़भ् कार्यकत्री एवं सहायिकाओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने समस्त आगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं से ग्रामीण स्तर पर पूरी लगन एवं निष्ठा से कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य शिक्षा एवं उनकी भविष्य को निखारने में आगनवाड़ी एवं सहायिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान है।
जनपद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी आंगनबाडी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं को सरकार द्वारा दी गयी समस्त योजनाओं से अवगत कराया गया। इस हेतु जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट सभागार खलीलाबाद, तहसील मेंहदावल में ब्लाक सभागार मेंहदावल एवं तहसील धनघटा में ब्लाक सभागार हँसर बाजार में जनप्रतिनिधियों की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किये गये। आंगनबाडी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं की उपस्थिति में जनपद अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
कार्यक्रम के अन्तर्गत ऐसे सैम बच्चे जो अब सामान्य श्रेणी में आ चुके हैं उनके अभिभावक को बच्चे के अच्छी देखभाल हेतु पुरस्कृत किया गया एवं ऐसे केन्द्र की आंगनबाडी कार्यकत्री को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। ऐसी 05 आंगनबाडी कार्यकत्री को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया जिन्होंने विभागीय योजनाओं के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द्र, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, सहित सम्बंधित अधिकारी एवं भारी संख्या में आगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाएं आदि उपस्थित रही।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी