शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति, जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति और विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को प्रस्तुत किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को लंबित मामलों का यथाशीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान उपायुक्त उद्योग और मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना, एक जनपद एक व्यंजन वित्तपोषण सहायता योजना तथा सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान की प्रगति के बारे में जानकारी दी। लक्ष्य के अनुरूप प्रगति न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अग्रणी जिला प्रबंधक (एसबीआई) और उपायुक्त उद्योग को बैंकों से समन्वय स्थापित कर निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एसबीआई लीड बैंक प्रतिनिधि को बैंकों में लंबित आवेदनों का फॉलोअप करने और स्वीकृति व वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा, ताकि सीएम डैशबोर्ड की प्रगति में सुधार हो सके।
बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत प्राप्त एमओयू और जीबीसी 5.0 के लिए तैयार प्रस्तावों की गहन समीक्षा की गई। उद्यमी मित्र विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि जीबीसी 5.0 का आयोजन नवंबर के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है, जिसके तहत जनपद को ₹2000 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को अधिक से अधिक एमओयू हस्ताक्षरित कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा, लीड बैंक मैनेजर पवन कुमार सिन्हा, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल सहित औद्योगिक व व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी, अधिकारी और व्यापारी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड