शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से उन्होंने प्राप्त आवेदनों का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों व थाना प्रभारियों को सभी शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध निस्तारण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण करते हुए तय समयावधि के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए, साथ ही शिकायतकर्ताओं को की गई कार्यवाही से अवगत भी कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर पुलिस के प्रति जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत बनाना है, और जनपद पुलिस बेहतर पुलिसिंग के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड