शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल स्थित संस्कार मंडप में समाजवादी पार्टी द्वारा वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि पर स्मृति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सपा जिला उपाध्यक्ष स्वामीनाथ साहनी ने फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें अन्याय तथा शोषण के खिलाफ आवाज उठाने वाली सामाजिक न्याय की योद्धा बताया। उन्होंने कहा कि जालौन जिले के एक छोटे से गांव में मल्लाह जाति में जन्मीं फूलन देवी ने अपने जीवन में हुए शोषण का प्रतिकार किया और सामंती मानसिकता के विरुद्ध हथियार उठाकर समाज के सामने मिसाल पेश की।
मेंहदावल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व वरिष्ठ सपा नेता जयराम पांडेय ने कहा कि फूलन देवी वर्चस्ववादी सोच को चुनौती देने वाली क्रांतिकारी नायिका थीं। समाजवादी पार्टी ने ही उन्हें संसद में भेजकर सामाजिक न्याय और नारी अस्मिता को मान दिलाने का काम किया था। वहीं सपा महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया पाठक ने उन्हें महान महिला बताते हुए कहा कि उन्होंने शोषण के खिलाफ आवाज उठाकर महिलाओं को संघर्ष का रास्ता दिखाया है।
युवा सपा नेता रियाज अहमद के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और आमजन ने फूलन देवी के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व महासचिव रियाज अहमद, ओमकार यादव, मनोज यादव, श्यामजी यादव, अमरेंद्र यादव, रवि शंकर रावत, देवव्रत निषाद, अमित निषाद, स्वामीनाथ यादव, ऋषिराज यादव, शिवदास यादव, मो. अहमद, अशोक यादव, सादिक अली, महेंद्र आर्य, सद्दाम, सोमनाथ प्रजापति, प्रभात फौजी और महेश निषाद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड