रांची में असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, 50 से अधिक स्थानों पर छापेमारी
राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, खुले में शराब पीने, नशाखोरी और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से रांची पुलिस ने शनिवार शाम विशेष समकालिक जांच अभियान चलाया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 50 से अधिक संवेदनशील एवं रणनीतिक स्थानों पर एक साथ सघन जांच की गई।
अभियान के दौरान फिरायालाल चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, मेन रोड, ओटीसी ग्राउंड, डीआईजी ग्राउंड, मोराबादी मैदान, स्मार्ट सिटी परिसर, रिंग रोड से सटे सुनसान मार्गों तथा शराब दुकानों के आसपास विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेने के साथ वाहनों की भी जांच की। अनावश्यक रूप से भीड़ लगाने वालों को मौके से हटाया गया।
पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान खुले में शराब पीने, संदिग्ध रूप से घूमने और हुड़दंग करने वाले 100 से अधिक लोगों को पकड़ा गया। सभी को कड़ी चेतावनी और आवश्यक हिदायत देकर छोड़ा गया, जबकि उनके नाम-पते पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज किए गए।
रांची पुलिस ने कहा कि महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने आम लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना डायल 112 या नजदीकी थाना को देने की अपील की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड