रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

स्वतंत्रता दिवस पर जतरा टोंगरी में भीड़, सुरक्षा चिंता बढ़ी

Sanjay kumar

चैनगढ़ा जतरा टोंगरी में स्वतंत्रता दिवस पर उत्सव, बढ़ती भीड़ और लापरवाही ने बढ़ाई चिंता
झारखंड के बुढ़मू प्रखंड के चैनगढ़ा पंचायत स्थित प्रसिद्ध जतरा टोंगरी आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारी भीड़ और उत्साह का केन्द्र बना रहा। तिरंगे लिए युवा मोटर साइकिलों और कारों पर सरपट दौड़ते दिखाई दिए, जिनसे मौके पर भक्त व परिवारों में उत्सव का माहौल रहा। कई परिवार, दोस्त और रिश्तेदार मिलकर वादियों में पिकनिक मनाते और बच्चों की खिलखिलाहट से स्थल गूंज उठा। देहाती अंदाज में छोटी-छोटी झोपड़पट्टी जैसी दुकानों और स्टालों पर ग्रामीण व्यंजन व सामान बिकते देखे गए।
हालाँकि उत्सव के बीच कुछ असामाजिक तत्वों की हरकतों ने माहौल को तनावपूर्ण भी बना दिया। कुछ युवकों ने मोटरसाइकिलों के साइलेंसर खोलकर तेज आवाज की, तथा एक गियर में तेज चलाकर रेस लगाने जैसी हरकतें कर लोगों को परेशान किया। ऐसी लापरवाही और अनुशासनहीनता बड़े हादसे का संकेत दे रही है। स्थानीय लोग और आगन्तुक कह रहे हैं कि पिछले कई हफ्तों से यहां भीड़ बढ़ती जा रही है और कपल की जोड़ी भी आवागमन में अधिक देखी जा रही है, जिससे स्थल का पारंपरिक स्वरूप बदलने लगा है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रखंड और जिला प्रशासन से अपील की है कि वे जतरा टोंगरी में सुरक्षा और व्यवस्था के लिए कदम उठाएँ, तेज रफ्तार वाहनों पर रोक, पर्याप्त पुलिस व ट्रैफिक निगरानी, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था तथा साफ-सफाई बनाए रखने के उपाय किए जाएँ। प्रशासन ने अभी तक आधिकारिक टिप्पणी नहीं दी है। स्थानीय समुदाय का कहना है कि अगर समय रहते नियमन नहीं हुआ तो बड़े दुर्घटना और अनैतिक गतिविधियों की आशंका बढ़ जाएगी। दर्शक व पिकनिक करने वाले लोगों की सुरक्षा व सांस्कृतिक संरक्षण दोनों के लिए त्वरित कार्रवाई आवश्यक है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी