शुरू न्यूज़
राँची के रातु उषामातु स्थित समर्पण दीप बीएड कॉलेज का 14वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज प्रबंधन और सहायक प्राध्यापकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर समारोह का औपचारिक आगाज किया।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दशरथ महतो ने कॉलेज के इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि तमाम उतार-चढ़ावों के बीच प्रबंधन समिति के प्रयासों के चलते कॉलेज हमेशा प्रगति की राह पर अग्रसर रहा है और आज राँची विश्वविद्यालय में इसने अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। कॉलेज के सचिव नवल किशोर गुप्ता ने वर्ष 2012 से 2026 तक के सफर का ब्योरा साझा करते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में बीएड कॉलेज खोलने का मुख्य उद्देश्य इलाके को शिक्षित करना है। उन्होंने जानकारी दी कि स्थानीय विद्यार्थियों की पढ़ाई और प्रगति के लिए नामांकन के दौरान विशेष सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं। इसके साथ ही कॉलेज ग्रामीण इलाकों में लगातार विभिन्न सामुदायिक कार्यों का आयोजन करता रहता है।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने खेल-कूद और कई मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्रशासन की ओर से विभिन्न स्पर्धाओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड