शुरू न्यूज़
झारखंड के रातू में झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के आदेश पर गठित विभाग की टीम ने बुधवार को बिजली चोरी के खिलाफ छापामारी की। इस अभियान के दौरान क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से तीन लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए, जिन पर कुल 72 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
जुर्माना लगाने की कार्रवाई के तहत सिमलिया नवा टोली की अनिता कच्छप पर 18 हजार रुपये, सतीश वर्मा पर 18 हजार रुपये और रातू काठीटांड के अशोक गुप्ता पर 36 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। विभाग ने इनके घरों से बिजली चोरी में इस्तेमाल होने वाले तार और अन्य सामान भी बरामद किए हैं। इस मामले में कनीय विद्युत अभियंता रंजीत कुमार ने आरोपियों के खिलाफ रातू थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस छापामारी अभियान में सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल रातू चट्टी, विद्युत आपूर्ति प्रशाखा और अन्य कर्मचारी शामिल थे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड