शुरू न्यूज़
झारखंड की राजधानी रांची में खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड धारियों के खिलाफ जांच अभियान तेज कर दिया गया है। विभाग की इस कार्रवाई के तहत उन लाभुकों को निशाना बनाया जा रहा है जिनके पास चार पहिया वाहन हैं या जो आयकर के दायरे में आते हैं। ऐसे अपात्र लोगों को चिह्नित कर उन्हें विभाग की तरफ से रिकवरी नोटिस भेजे जा रहे हैं।
इस जांच अभियान के तहत कई मामलों में लोगों को 1 लाख रुपये, 2 लाख रुपये और 3 लाख रुपये तक की भारी-भरकम वसूली के नोटिस मिलने की बात सामने आई है। राशन कार्ड धारकों को मिल रहे इन नोटिसों को लेकर हटिया विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता ओम शंकर गुप्ता ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड