शुरू न्यूज़
रांची के डंगराटोली स्थित ‘The Blackboard’ शिक्षण संस्थान में झारखंड बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले होनहार छात्रों को ट्रॉफी, मेडल, प्रशस्ति-पत्र, नकद पुरस्कार और अन्य आकर्षक उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि, संस्थान के पदाधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। इस अवसर पर छात्रों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसके साथ ही, संस्थान ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर दोहराया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड