शुरू न्यूज़
रांची में आयोजित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा-2026 में आस्था का भव्य सैलाब उमड़ पड़ा। इस पावन अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सम्मिलित होकर महाप्रभु जगन्नाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और राज्य की खुशहाली की कामना की। इस महोत्सव के दौरान भक्ति और श्रद्धा के माहौल में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींची।
इस दौरान पूरा धुर्वा क्षेत्र श्रद्धालुओं के ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं के इस भारी उत्साह के बीच मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जगन्नाथ मंदिर तक एक भव्य तोरणद्वार का निर्माण कराया जाएगा। हजारों श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी के साथ रांची में आयोजित हुआ यह रथयात्रा महोत्सव श्रद्धा, संस्कृति और आस्था का एक भव्य संगम बन गया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड