शुरू न्यूज़
चतरा के हंटरगंज अंतर्गत वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र के घंघरी गांव के समीप मंगलवार अहले सुबह चतरा-डोभी मुख्य पथ के किनारे एक युवक का शव संदेहास्पद स्थिति में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान घंघरी निवासी मुकेश यादव (पिता- महाबीर यादव) के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने मुकेश की हत्या किए जाने की आशंका जताई है और निष्पक्ष जांच व दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
इस घटना से आक्रोशित होकर ग्रामीणों और परिजनों ने चतरा-डोभी मुख्य पथ को पूरी तरह जाम कर दिया। सड़क जाम होने की वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया। प्रदर्शन कर रहे लोग मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे।
सड़क जाम की सूचना पर वशिष्ठ नगर जोरी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और नाराज लोगों को समझाकर जाम हटवाने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड