शुरू न्यूज़
चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड के डटमी गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई कैलाश यादव की हत्या कर दी, जिसका एक वीडियो अब वायरल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैलाश यादव की हत्या में उनके बड़े भाई, भोजाई और बेटे का हाथ बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रभात कुमार और एसआई भोला साव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी, बड़े भाई विलास यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पत्नी सरोज देवी ने पुलिस को दिए बयान में अपने जेठ विलास यादव, भतीजा कमलेश-मिथिलेश और दो अन्य महिलाओं पर हत्या का आरोप लगाया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
इस हृदय विदारक घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और गांव के लोग भी दहशत में हैं। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड