शुरू न्यूज़
हंटरगंज में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम कसने के लिए थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। एनएच 22 पर हाई स्पीड वाहनों की तेज रफ्तार और आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगाए गए हैं। यह कदम स्थानीय लोगों की लगातार मांग और दुर्घटनाओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए उठाया गया है। ग्रामीणों और दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से कई बार ब्रेकर लगाने की मांग की थी, क्योंकि वाहन चालक हंटरगंज-शेरघाटी मुख्य मार्ग, हंटरगंज बाजार, डुमरी और स्कूल-कॉलेज के आसपास घनी आबादी वाले क्षेत्रों से 80-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरते थे, जिससे पैदल चलने वालों और बच्चों के लिए खतरा बना रहता था।
थाना प्रभारी ने स्वयं स्थिति का निरीक्षण करने के बाद सड़क विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से इन ब्रेकरों का निर्माण करवाया है। हंटरगंज बाजार, डुमरी के समीप, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास और जजलो मोड़ सहित अन्य चिन्हित स्थानों पर ये ब्रेकर लगाए गए हैं। रात के समय भी चालकों को आसानी से दिख सकें, इसके लिए ब्रेकरों पर सफेद रंग के निशान भी बनाए गए हैं।
थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि स्पीड ब्रेकर लगाने का मुख्य उद्देश्य लोगों की जान की रक्षा करना और हाई स्पीड वाहनों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाना है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे ब्रेकर के पास धीमी गति से वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें। पुलिस ने यह चेतावनी भी दी है कि ब्रेकर लगने के बाद भी यदि कोई वाहन चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाता हुआ पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की इस पहल की स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की है। दुकानदारों और अभिभावकों ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अब बच्चों का स्कूल जाते समय सड़क पार करना थोड़ा सुरक्षित हो गया है। उनका मानना है कि ब्रेकर लगने से वाहनों की गति पर प्रभावी नियंत्रण होगा और दुर्घटनाओं में निश्चित रूप से कमी आएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड