पन्ना में श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 31 घायल
पन्ना में भीषण सड़क हादसा मैहर से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी।
घटना में बच्चो महिलाओं सहित 31 घायल।
पन्ना जिले पहाड़ीखेरा-कालिंजर घाटी
मार्ग पर मैहर में मां शारदा के दर्शन कर उत्तर प्रदेश लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। सामने से आ रहे एक बेकाबू ट्रक को बचाने के प्रयास में यह दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे के समय ट्रॉली में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और बृजपुर व पहाड़ीखेरा पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पिकअप व अन्य वाहनों से तत्काल जिला अस्पताल पन्ना पहुंचाया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड