शुरू न्यूज़
गोड्डा से पीरपैंती नई ब्रॉडगेज रेलवे लाइन निर्माण परियोजना से प्रभावित रैयतों के लिए राहत भरी खबर है। जिला भू-अर्जन शाखा, गोड्डा की ओर से भूमि अधिग्रहण के तहत अधिसूचित आठ मौजों के रैयतों को मुआवजा राशि के भुगतान की प्रक्रिया काफी तेज कर दी गई है। इसके लिए 21 जुलाई 2026 को मेहरमा अंचल कार्यालय में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रभावित रैयतों से क्षतिपूर्ति बंधपत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए जा रहे हैं, ताकि मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।
इस कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की है। प्रशासन ने परियोजना से प्रभावित सभी रैयतों से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर अपनी प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। माना जा रहा है कि इस पहल से लंबे समय से मुआवजे का इंतजार कर रहे प्रभावित परिवारों को राहत मिलेगी और गोड्डा–पीरपैंती रेल परियोजना के निर्माण कार्य को भी गति मिलेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड