शुरू न्यूज़
गोड्डा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में NH-133 फोरलेन पर ककना के पास सरिया लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर के चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर की ट्रॉली में बैठे दो अन्य लोग समय रहते कूद गए और सुरक्षित बच निकले। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि पलटने के बाद ट्रैक्टर का इंजन और डाला अलग हो गए, जिससे चालक और खलासी इंजन के नीचे दब गए और उनकी जान चली गई।
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के कठौन गांव निवासी चालक सुनील महतो और नगर थाना क्षेत्र के पांडुबथान निवासी खलासी निवास बाउरी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड