₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

खबर का असर: 77 वर्षीय असहाय विधवा को मिलेगा अंबेडकर आवास

Vikash Kumar Yadav

पब्लिक ऐप पर खबर प्रकाशित होने के बाद चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड स्थित ढेबो गांव की 77 वर्षीय असहाय विधवा दूरेश देवी की बदहाल जिंदगी में उम्मीद की किरण जगी है। उनके जर्जर मिट्टी के मकान में जीवन गुजारने की खबर पर जिला प्रशासन हरकत में आया, जिसके बाद उन्हें जल्द ही अंबेडकर आवास योजना का लाभ मिलने की संभावना है।

दरअसल, बुधवार को पब्लिक ऐप पर खबर चलने और गुरुवार को अखबार में “77 वर्षीय विधवा जर्जर मिट्टी के घर में रहने को विवश, आवास योजना से अब तक वंचित, हर पल हादसे का खतरा” शीर्षक से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित होने के बाद चतरा के उपायुक्त रवि आनंद ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया। उपायुक्त के निर्देश पर हंटरगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी निखिल गौरव कमान कच्छप ने शुक्रवार को ढेबो गांव पहुंचकर वृद्धा के जर्जर आवास का स्वयं निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दूरेश देवी की स्थिति अत्यंत दयनीय है; उनका कच्चा मकान पूरी तरह जर्जर हो चुका है और बरसात में छत से पानी टपकता है। वह मात्र 5×5 फीट के एक छोटे कमरे में रहने, खाना बनाने और रात गुजारने को मजबूर हैं। पति की मृत्यु के बाद अकेली रह रही दूरेश देवी वर्षों से इस जर्जर मकान में भय के साये में जीवन बिता रही थीं, और कई आवेदन व सर्वे के बावजूद उन्हें सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया था।

बीडीओ ने तत्काल अंबेडकर आवास योजना के तहत दूरेश देवी का रिकॉर्ड खोलने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें जल्द से जल्द पक्का आवास उपलब्ध कराया जा सके। इसके बाद उपायुक्त ने स्वयं वृद्धा को अपने कार्यालय बुलाकर उनकी समस्याओं को सुना और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन की इस त्वरित और संवेदनशील पहल से अब दूरेश देवी को अंबेडकर आवास योजना का लाभ मिलने की उम्मीद जगी है, और उनके चेहरे पर लंबे समय बाद राहत और उम्मीद की मुस्कान लौट आई है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी