शुरू न्यूज़
राँची के राज हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज के इलाज को लेकर उसके परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का दावा है कि अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई और समय पर आवश्यक देखभाल नहीं की गई। उनका यह भी आरोप है कि मरीज की स्थिति गंभीर होने की जानकारी उन्हें देर से दी गई। इन गंभीर आरोपों के साथ ही, परिजनों ने अस्पताल के कुछ कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।
ये सभी दावे संबंधित परिजनों द्वारा रांची क्लब टीवी की टीम से बातचीत के दौरान किए गए, जहाँ उन्होंने अपनी पूरी बात रखी।
इस मामले में अस्पताल प्रबंधन का आधिकारिक पक्ष इस वीडियो के प्रकाशित होने तक उपलब्ध नहीं हो सका है। रांची क्लब टीवी ने स्पष्ट किया है कि जैसे ही उनका पक्ष प्राप्त होगा, उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। चैनल का उद्देश्य किसी पक्ष को दोषी ठहराना नहीं, बल्कि जनहित में तथ्यात्मक और संतुलित जानकारी साझा करना है। यह लाइव स्ट्रीम केवल सूचनात्मक और जन जागरूकता उद्देश्यों के लिए है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड