शुरू न्यूज़
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल ही में अपनी पत्नी के साथ रांची के निकट स्थित जोन्हा फॉल का भ्रमण किया। उन्होंने सोमवार को अपनी इस यात्रा के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और एक्स पर साझा कीं, जो लोगों के बीच तेज़ी से चर्चा का विषय बन गईं। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्हें जोन्हा फॉल की हरी-भरी वादियों के बीच कुछ सुकून भरे पल बिताने का अवसर मिला।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय फलों का स्वाद लिया और आसपास के लोगों से आत्मीय बातचीत भी की। उन्होंने अपने पोस्ट में प्रकृति की गोद में बहती निर्मल जलधारा, घने जंगलों की हरियाली और पहाड़ों के शांत सौंदर्य का विशेष उल्लेख किया, और कहा कि यह बार-बार एहसास कराता है कि झारखंड वास्तव में प्रकृति का अनुपम उपहार है। उन्होंने इसे एक साझा धरोहर बताया, जिसे सहेजना और संरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री सोरेन ने यह भी कहा कि झारखंड के किसी भी हिस्से में जाने पर प्रकृति अपने अलग-अलग रंगों में हर किसी का स्वागत करती है। उन्होंने देश-विदेश से आने वाले सभी पर्यटकों का झारखंड की इस खूबसूरत धरती पर “जोहार” कहकर स्वागत किया। अपने एक अन्य पोस्ट में, उन्होंने स्थानीय फलों का आनंद लेते हुए कहा कि “जोन्हा फॉल की प्राकृतिक छटा और हरियाली के बीच स्थानीय फलों का आनंद भी लिया। झारखंड की प्रकृति और इसकी उपज, दोनों अद्भुत हैं।”
मुख्यमंत्री की यह यात्रा न केवल झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करती है, बल्कि राज्य में पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का भी सकारात्मक संदेश देती है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड