शुरू न्यूज़
ब्रज क्षेत्र में मंदिरों और प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास मांस एवं मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर देवी इंदुलेखा जल समाधि लेने पहुंचीं। प्रशासन और पुलिस की टीम ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर उन्हें समय रहते रोक लिया।
देवी इंदुलेखा का कहना है कि भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन में मंदिरों और तीर्थस्थलों के आसपास मांस व शराब की बिक्री से करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में सरकार होने के बावजूद इस मुद्दे पर अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। प्रशासन ने उन्हें मौके पर समझाकर जल समाधि लेने से रोका और काफी देर तक बातचीत के बाद स्थिति सामान्य हुई। फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम पर लोगों की नजर बनी हुई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड