ओरमांझी के हरचंडा में रफ्तार का कहर: अपाची और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल
ओरमांझी (रांची):
हरचंडा-कुच्चु रोड पर ब्लॉक चौक से महज 350 मीटर की दूरी पर रविवार सुबह लगभग 10 बजे तेज रफ्तार अपाची बाइक और स्कूटी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में दोनों वाहनों के चालक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
आमने-सामने की टक्कर में उड़े वाहन के परखच्चे
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपाची बाइक (संख्या JH01ES-4312) पर सवार सैफ अली (19 वर्ष, पिता – हलीम अंसारी, निवासी – बर्वे) किसी काम से ब्लॉक चौक गया था और काम पूरा करने के बाद वापस अपने घर लौट रहा था। वहीं, स्कूटी (संख्या JH01DT-4898) पर सवार राहुल कुमार (27 वर्ष, पिता – कारू महतो, निवासी – डहु) अपने घर से ब्लॉक चौक की ओर जा रहा था। हरचंडा के पास दोनों वाहन आपस में आमने-सामने टकरा गए।
ग्रामीणों की मदद से पहुंचे अस्पताल
घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने बिना देर किए मानवीय दृष्टिकोण दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए इरबा स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल पहुंचाया।
मेदांता से मेडिका रेफर किए गए स्कूटी चालक
क्यूरेस्टा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान स्कूटी चालक राहुल कुमार की हालत बेहद गंभीर बताई गई, जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पहले मेदांता और वहां से मेडिका अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, अपाची चालक सैफ अली को भी क्यूरेस्टा अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की सूचना है।
पुलिस ने दोनों वाहन किए जब्त
घटना की सूचना मिलते ही ओरमांझी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए दुर्घटनाग्रस्त अपाची और स्कूटी को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई। पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की गहनता से जांच कर रही है। घटना की खबर मिलते ही दोनों घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जिससे वहां कोहराम मच गया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड