रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

एनएच-343 जाम: ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों का आक्रोश

Sunil singh

एनएच-343 पर मालवाहक ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने साढ़े तीन घंटे एन एच किया जाम

रंका। रंका थाना क्षेत्र के एनएच-343 पर खरडीहा और अड़बड़वा पुल के समीप रविवार को मालवाहक हाईवे ट्रक की चपेट में आने से पिंडरा गांव निवासी 26 वर्षीय अनूप प्रसाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन रंका पहुंचे, जहां उन्हें जानकारी मिली कि शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया गया है।
परिजनों और ग्रामीणों का आरोप था कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से पहले उन्हें इसकी सूचना नहीं दी गई। इस बात को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने रंका पुल के पास एनएच-343 को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जाम के दौरान ग्रामीण रंका थाना प्रभारी के स्थानांतरण की मांग करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि मृतक के परिजनों को घटना और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की जानकारी समय पर दी जानी चाहिए थी। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।
जाम की सूचना मिलने के बाद रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह एवं रंका अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद परवेज रंका अंचलाधिकारी शिवपूजन तीवारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों और मृतक के परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। करीब साढ़े तीन घंटे तक चले जाम के बाद अधिकारियों के समझाने तथा ग्रामीणों द्वारा लिखित आवेदन सौंपने और उसका रिसीव प्राप्त करने के बाद शाम करीब छह बजे जाम हटाया गया।
जाम हटने के बाद एनएच-343 पर वाहनों का परिचालन सामान्य हुआ। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने सड़क दुर्घटना में युवक की मौत पर दुख जताते हुए प्रशासन से मामले की जांच और पीड़ित परिवार को उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी